फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Stars: अपनी फिल्मों का प्रमोशन नहीं करते ये साउथ सितारे, लिस्ट में रजनीकांत तक का नाम शामिल

Sun, 11 Feb 2024 05:08 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के ये स्टार फिल्म को प्रमोट ही नहीं बल्कि कॉन्ट्रैक्ट में भी लिखवाते है कि शूटिंग पूरी होने के बाद मूवी को प्रमोट नहीं करेंगे। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 6
रजनीकांत, नयनतारा, दलपति विजय, विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म के रिलीज से कुछ दिनों पहले प्रमोशन किया जाता है। शायद ही कोई फिल्म स्टार ऐसा होगा, जो अपनी फिल्मों का प्रमोशन न करता हो। मगर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता है। साउथ सितारों का मानना है कि फिल्म की कहानी अच्छी होगी, तो दर्शक खुद ही मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि साउथ के ये स्टार फिल्म को प्रमोट ही नहीं, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट में भी लिखवाते है कि शूटिंग पूरी होने के बाद मूवी को प्रमोट नहीं करेंगे। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
रजनीकांत-लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत  
सुपरस्टार रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री में थलाइवा के नाम से जाने जाते हैं। अभिनेता का क्रेज साउथ में लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। साउथ में रजनीकांत की फिल्में उनके दमदार अभिनय से चलती हैं। अभिनेता कभी अपनी फिल्मों का प्रमोशन नहीं करते हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'लाल सलाम' का भी कोई प्रमोशन नहीं किया था। बता दें कि, उनकी इस फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है।

यह भी पढ़ें: Farah Khan: फराह ने खास अंदाज में दीं अपने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा किया दिल छू लेने वाला वीडियो
विज्ञापन

3 of 6
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा
साउथ सिनेमा में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर अभिनेत्री नयनतारा भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन से बचती हैं। अभिनेत्री ने अपनी ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म 'जवान' को भी प्रमोट नहीं किया था। इसके बावजूद भी नयनतारा का क्रेज ऐसा है कि लोग दौड़कर सिनेमाघरों में उनकी मूवी देखने पहुंचते हैं।

4 of 6
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
दलपति विजय
अभिनेता दलपति विजय भी अपनी फिल्मों का प्रमोशन नहीं करते हैं। अभिनेता की सभी फिल्में, सिर्फ उनके नाम से ही चलती हैं। इतना ही नहीं, विजय फिल्मों की रिलीज के समय मीडिया से बातचीत करने से भी बचते हैं।

यह भी पढ़ें: Pt. Narendra Sharma: विविध भारती के रचनाकार, लता मंगेशकर के सम्मानीय, ‘महाभारत’ में तय की भीष्म की श्वेत पोशाक
विज्ञापन

5 of 6
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
विजय सेतुपति 
विजय सेतुपति की गिनती साउथ सुपरस्टार्स में होती है। अभिनेता भी फिल्मों के प्रमोशन से कोसों दूर रहते हैं। अभिनेता ने खुद को बॉलीवुड फिल्म 'जवान' के प्रमोशन से भी दूर रखा था। इस फिल्म विजय सेतुपति के अलावा शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिनेता धनुष - फोटो : social media
धनुष
अभिनेता धनुष भी फिल्मों का प्रमोशन करने में विश्वास नहीं रखते हैं। उन्होंने अपनी मूवी 'कैप्टन मिलर' का भी प्रमोशन नहीं किया था। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के पूर्व दामाद का मानना है कि फिल्म अच्छी होगी तो दर्शक खुद थियेटर्स में देखने जाएंगे, इसलिए वे अपनी किसी भी फिल्म का प्रमोशन नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें: Mahaan 2: क्या बनने जा रहा 'महान' का सीक्वल? विक्रम की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें