फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lal Salaam: धरे के धरे रह गए धारावी और चेंबूर के ढोल नगाड़े, रजनीकांत की नई फिल्म मुंबई में रिलीज ही नहीं हुई

Fri, 09 Feb 2024 10:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

रजनीकांत की नई फिल्म 'लाल सलाम' मुंबई के किसी भी सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं हुई। अमर उजाला की टीम ने इसके पीछे की वजह का भी पता लगा लिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत-लाल सलाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। मुंबई में जब रजनीकांत की फिल्में रिलीज होती है तो धारावी और चेंबूर में ढोल नगाड़े के साथ रजनीकांत के फैंस फिल्म देखने सिनेमाघरों में जाते हैं। थलाइवा के नाम से मशहूर अपने लोकप्रिय सितारे के ये फैंस बड़े बड़े कटआउट लगाते हैं और उन्हें दूध से नहलाते भी हैं।  लेकिन आज का शुक्रवार इन फैंस के लिए बहुत उदासी भरा रहा। उनके चहीते सितारे रजनीकांत की नई फिल्म 'लाल सलाम' मुंबई के किसी भी सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत-लाल सलाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' 9 फरवरी को देश दुनिया में रिलीज हुई है। काफी लंबे समय से दर्शक रजनीकांत की इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। मुंबई में इस फिल्म को देखने के लिए जब कुछ लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश की तो वहां पर इस फिल्म की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। कुछ दर्शक तो सिनेमाघरों तक फिल्म देखने भी पहुंच गए, लेकिन सिनेमाघर में फिल्म को रिलीज ना देखकर उन्हें बहुत निराशा हुई।
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत-लाल सलाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' जब मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई तो अमर उजाला की टीम ने मुंबई के कुछ सिनेमा प्रदर्शकों से बात की तो काफी चौकाने वाले खुलासे हुए। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को कोई वितरक मुंबई में रिलीज करने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। क्योंकि इस फिल्म को रिलीज करने में जो खर्च आ रहा था, उसकी रिकवरी के आसार कम ही दिख रहे थे।

Showtime: शोटाइम के बीटीएस वीडियो ने बढ़ाई हलचल, डिज्नी+ हॉटस्टार पर इस दिन स्ट्रीम होगी इमरान हाशमी की सीरीज

4 of 5
रजनीकांत-लाल सलाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में रजनीकांत की सिर्फ 15 से 20 मिनट की भूमिका है। फिल्म को अगर हिंदी में डब करके रिलीज किया जाता तो डबिंग और फिल्म के रिलीज करने में जो खर्च आता उसे निकालना बहुत मुश्किल था। इसलिए इस फिल्म को मुंबई रिलीज करने में किसी वितरक ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। कहां यह भी जा रहा है कि अगर इस फिल्म के रिलीज की ज्यादा इंक्वायरी आई तो हो सकता है तमिल वर्जन में रविवार को एकाध शो रिलीज हो, लेकिन इसके भी आसार बहुत कम दिख रहे हैं।

Amrita Singh Birthday: पापा धर्मेंद्र बोले, ओए झप्पी पा ले पुत्तर, लेकिन अमृता का रूआब देख सहम गए सनी देओल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनीकांत-लाल सलाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमिल भाषा में बनी फिल्म 'लाल सलाम' का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। यह फिल्म पहले 12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। साल 1993 के मुंबई दंगों के बीच एक घटना पर आधारित इस फिल्म में विष्णु विशाल, विक्रांत, विग्नेश, लिविंगस्टन, सेंथिल, जीविता, केएस रविकुमार और थम्बी रमैया की मुख्य भूमिकाएं हैं। वहीं रजनीकांत ने फिल्म में मोइदीन भाई की भूमिका निभाई है।

Chote Nawab: अक्षय ओबेरॉय स्टारर छोटे नवाब का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी और इमोशन का जबर्दस्त डोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें