अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनके करियर में चार चांद लगाने में फिल्म पुष्पा द राइज का बहुत बड़ा हाथ है। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात पैन इंडिया स्टार बना दिया। केवल दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में भी इस फिल्म से उनकी फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला।