सैंधव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले कुछ वर्षों में ‘बाहुबली’, ‘पुष्पा’, ‘कांतरा’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को साउथ सिनेमा की तरफ आकर्षित किया है। इस नए साल में भी साउथ सिनेमा दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। ऐसी ही एक फिल्म है सुपरस्टार वेंकटेश की फिल्म ‘सैंधव’। इन दिनों हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं के सिनेमा के बीच जो मेलजोल बढ़ रहा है, उसके चलते अब भारतीय सिनेमा के कलाकार भाषाओं की बंदिशों से दूर हो रहे हैं। बीती रात मुंबई में हुई ‘एनिमल’ की पार्टी में भी ये दीवारें फिर से धराशायी होती दिखीं जब फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा खूब हिंदी में बतियाते दिखे।