तृषा के साथ अभिनय के बारे में साउथ अभिनेता मंसूर अली खान की अभद्र टिप्पणियों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मंसूर ने तृषा ने माफी मांगी थी, लेकिन अब उन्होंने इस मामले में अपना यु-टर्न ले लिया है। वहीं अब मंसूर ने अपने तेवर बदल लिए हैं। उन्होंने तृषा के खिलाफ आज 28 नवंबर को मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला किया है।