फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Trailer: लोकेश कनगराज निर्देशित 'लियो' का एक्शन पैक्ड ट्रेलर रिलीज, संजय दत्त से लड़ते नजर आए विजय

Thu, 05 Oct 2023 07:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लियो - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार दलपति विजय पिछले काफी समय से अपनी एक्शन-ड्रामा फिल्म 'लियो' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ था, उसी दिन से दर्शक इसकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इसके ट्रेलर के लिए लोगों के दिलों में गजब का उत्साह था, जिसे मेकर्स ने कुछ दिन पहले इसकी रिलीज डेट का एलान करके और बढ़ा दिया था। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज लोकेश कनगराज निर्देशत और विजय, संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'लियो' का धमाकेदार ट्रेलर सबके सामने आ गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
लियो - फोटो : social media
साल 2021 में फिल्म 'मास्टर' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद, निर्देशक लोकेश कनगराज और विजय अपनी दूसरी फिल्म 'लियो' के साथ वापस आ गए हैं। फिल्म की खासियत यह है कि इसमें संजय दत्त विलेन के रूप में विजय से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। पोस्टर्स और गानों के रिलीज होने के बाद आखिरकार आज 'लियो' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे देखने के बाद सभी दर्शक विजय की फिल्म को मसाला एंटरटेनर बता रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
विजय के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'लियो' का पोस्टर - फोटो : social media
सामने आए दो मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर में लियो दास (विजय) की झलक फैंस को देखने को मिलती है, जो एक शांतिपूर्ण जीवन जी रहा है। लेकिन जल्द ही उसके जीवन में आए बदलावों के कारण वह एक बदमाश बन जाता है क्योंकि उसके अतीत के दुश्मन उसे और उसके परिवार को परेशान करने लगते हैं। एक्शन से भरपूर ट्रेलर में, हम विजय को एक फैमिली मैन के साथ-साथ एक किलिंग मशीन के रूप में भी देखते हैं।  लियो को अपने परिवार को निर्दयी एंथोनी दास (संजय दत्त) और हेरोल्ड दास (अर्जुन) से बचाना है। 

4 of 5
लियो की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में विजय विलेन बने संजय से खूनी लड़ाई लड़ते नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह गुंडों की एक सेना को मार डालता है और भेड़ियों के एक झुंड से भी लड़ता है। शानदार एक्शन के साथ ही वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी प्रभावशाली लगा है। लोकेश कनगराग द्वारा निर्देशित फिल्म में संजय दत्त विलेन के रूप में काफी जंच रहे हैं और हमेशा की तरह खलानायक बन पर्दे पर छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लियो - फोटो : सोशल मीडिया
'लियो' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। इस फिल्म में विजय के अलावा तृषा, संजय दत्त, प्रिया आनंद, सैंडी, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, मैसस्किन, मैथ्यू थॉमस, अर्जुन सरजा जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 19 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें