लियो
- फोटो : social media
फैंस इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लियो के निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज की तारीख साझा करने के लिए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल का सहारा लिया। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'आपका ऑर्डर तैयार किया जा रहा है.. लियो ट्रेलर आने वाला है! अपने खाने का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए.. उंगा डिलीवरी पार्टनर.. इसे 5 अक्तूबर को रिलीज करेगा।'