फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokesh Kanagaraj: लोकेश कनगराज ने 'एलसीयू' पर की खुलकर बात, नए किरदारों पर दिया यह अपडेट

Wed, 01 Nov 2023 04:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लोकेश कनगराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोकेश कनगराज अपनी नई फिल्म शुरू करने से पहले सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जा रहे हैं। सार्वजनिक सुर्खियों से दूर जाने से पहले निर्देशक ने लियो और उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स  के बारे में मीडिया हाउसों से विस्तार से बात की है। निर्देशक के बहुप्रतीक्षित अपडेट में से एक उनके एलसीयू के भविष्य के बारे में भी है। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में लोकेश ने अपनी योजनाओं के बारे में खुलकर बात की।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने भतीजे अश्वत्थामा के साथ साझा कीं तस्वीरें, अभिनेत्री के घर रखी गई विशेष पूजा
विज्ञापन

2 of 5
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश के मुताबिक एलसीयू में कई नए किरदार होंगे जो पुराने किरदारों की जगह लेंगे। उन्होंने कहा, "एलसीयू की अगली फिल्म कैथी 2 होगी। यह थलाइवर 171 के तुरंत बाद आएगी। उसके बाद, रोलेक्स और विक्रम 2 के बीच हमें चीजों पर चर्चा करनी होगी।"
विज्ञापन

3 of 5
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश ने पुष्टि की कि थलाइवर 171 एलसीयू का हिस्सा नहीं होगी और एक स्टैंडअलोन फिल्म होगी।  उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही कैथी 2 के लेखन की संरचना तैयार कर ली है। अब मुझे इस पर पूरी बात लिखनी है। चूंकि यह मेरा घरेलू मैदान है, इसलिए मुझे ऐसी चीजें लानी होंगी जिनकी लोग मुझसे अपेक्षा करेंगे।''

4 of 5
लोकेश कनगराज - फोटो : instagram/lokesh.kanagaraj
एलसीयू में किरदारों के बारे में पूछे जाने पर निर्देशक ने कहा, “वहां बहुत सारे नए किरदार होंगे। हर दूसरी किस्त के साथ नए पात्र आएंगे। उदाहरण के लिए, विजय सेतुपति इसमें अब नहीं है। इसलिए, वितरण की देखभाल के लिए किसी और को आना होगा। मृत किरदारों की जगह नए पात्र आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन, लोकेश कनगराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि लियो के एलसीयू का हिस्सा बनने के साथ फिल्म की स्टार पावर बहुत बड़ी हो गई है, क्योंकि अब सिनेमाई ब्रह्मांड में कमल हासन, विजय, सूर्या, कार्थी और फहद फासिल कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कहानी कैसे आगे बढ़ेगी इसको लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। फिल्म की लंबी कतार को देखते हुए माना जा रहा है कि एलसीयू के 'एंड गेम' को देखने में कम से कम तीन साल लग सकते हैं।
Pippa On OTT: सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी ईशान खट्टर की 'पिप्पा', जानिए कहां और कब होने जा रहा वर्ल्ड प्रीमियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें