कंगुवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म ‘कंगुवा’ में बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में हैं, और अभिनेता सूर्या ने एक ऐसे वीर योद्धा का किरदार निभाया है जो सौ साल बाद फिर अपने रंग में हैं। फिल्म दो अलग-अलग कालखंडों की कहानी कहती है और इन कालखंडों को परदे पर वास्तविक बनाने के लिए इसके निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग दुनिया भर की रीयल लोकेशंस पर की है। यूरोप, थाईलैंड और श्रीलंका की कई आकर्षक जगहों पर फिल्म की शूटिंग तो की ही गई है, फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए देश में कई ऐसी जगहें खोज निकालीं, जिन्हें परदे पर देखना एक अलग ही अनुभव होगा।