फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 3: इंडियन 3 को सीधा ओटीटी पर किया जाएगा रिलीज? कमल हासन की फिल्म पर आया ये अपडेट

Thu, 03 Oct 2024 10:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन 2 - फोटो : यूट्यूब
कमल हासन और निर्देशक शंकर बहुप्रतीक्षित सीक्वल ' इंडियन 2 ' के साथ एक साथ आए थे। यह उनकी साल 1996 की फिल्म 'इंडियन' के आगे की कहानी थी। इस सीक्वल का लोगों का लंबे समय से इंतजार था। हालांकि, दर्शकों की उम्मीदों पर यह फिल्म खरी नहीं उतर सकी थी। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चल सकी हो, लेकिन कमल हासन के फैंस इस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
इस बीच इंडियन 3 को लेकर कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इंडियन 3 वॉर मोड सिनेमाघरों को छोड़कर सीधा ओटीटी पर दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
कई समाचार पोर्टल में छपी खबरों के मुताबिक फिल्म के निर्माता इसे सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की टीम ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

4 of 5
इंडियन 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
'इंडियन 2' में कमल हासन को सेनापति की भूमिका में भ्रष्टाचार से लड़ते हुए दिखाया गया था। एक्शन से भरपूर दृश्यों से भरी इस फिल्म के आखिर में तीसरे किस्त की ओर इशारा किया गया था। फिल्म में सिद्धार्थ , एसजे सूर्या, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर और बॉबी सिम्हा भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। 'इंडियन 2' का पोस्ट-क्रेडिट सीन 'इंडियन 3: वॉर मोड' की एक झलक भी देखने को मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन 2 (हिंदुस्तानी 2) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन  ठग लाइफ नाम की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन मणिरत्नम कर रहे हैं। वहीं, शंकर ने हाल ही में राम चरण की राजनीतिक ड्रामा ' गेम चेंजर ' की शूटिंग पूरी की है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं।
OTT Guidelines: ओटीटी कंटेंट के लिए जारी होगी नई गाइडलाइन, अश्लील भाषा और गाली गलौज को लेकर दिए जाएंगे निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें