फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: लॉस एंजिल्स रवाना हुए जूनियर एनटीआर, बियॉन्ड फेस्ट 2024 में होगा 'देवरा' का वैश्विक प्रीमियर

Mon, 23 Sep 2024 10:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम- जूनियर एनटीआर, एक्स
जूनियर एनटीआर इन दिनों फिल्म देवरा को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में हैदराबाद में इस फिल्म के प्री रिलीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण निर्माताओं को इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था। इसके जूनियर एनटीआर ने भी एक वीडियो के जरिए फैंस से अपना दुख साझा किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
इवेंट के रद्द होने के बाद अब अभिनेता अमेरिका के लॉस एंजिल्स के लिए रवाना हो गए हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जा रहा है कि वह बियॉन्ड फेस्ट 2024 में भाग लेने के लिए अमेरिका गए हैं। इस समारोह में देवरा: पार्ट 1 को अन्य अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। देवरा इस साल की एकमात्र भारतीय फिल्म है, जिसका फेस्टिवल में वैश्विक प्रीमियर हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
जूनियर एनटीआर आज (23 सितंबर) सुबह-सुबह भारी सुरक्षा के बीच लॉस एंजिल्स के लिए रवाना होते हुए देखा गया। एयरपोर्ट पर उनके आगमन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में वह स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं।

4 of 5
एसएस राजामौली-जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @ssrajamouli
बियॉन्ड फेस्ट की बात करें तो यह एक लोकप्रिय फिल्म फेस्टिवल है जिसमें समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्में दिखाई जाती हैं। देवरा से पहले जूनियर एनटीआर और राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर का भी प्रदर्शन इस फेस्ट में हो चुका है। बियॉन्ड फेस्ट के आधिकारिक पेज के अनुसार इस साल चार थिएटरों में करीब 82 फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
देवरा के साथ इस समारोह में सलेम्स लॉट, गॉडजिला माइनस वन, द अप्रेंटिस और शिन गॉडजिला: ऑर्थोक्रोमैटिक जैसी फिल्में भी में दिखाई जाएंगी। फिल्म देवरा की बात करें तो इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और प्रकाश राज भी हैं। यह फिल्म 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। इसका निर्देशन कोरतल्ला शिवा ने किया है। 
Devara: 'देवरा' का प्री रिलीज कार्यक्रम अचानक क्यों करना पड़ा रद्द? निर्माताओं ने माफी मांगते हुए बताई वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें