'देवरा पार्ट वन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कार्यक्रम को अचानक रद्द करने को लेकर सफाई भी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "इस दिन का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि हमने इस फिल्म पर वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। हम इसका जश्न बड़े पैमाने पर मनाना चाहते थे, खासकर इसलिए, क्योंकि यह हमारे प्रिय मैन ऑफ मासेस एनटीआर की छह साल बाद पहली एकल रिलीज है।"