जूनियर एनटीआर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुरुवार, 19 अक्तूबर की तड़के, अकादमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन पांच अभिनेताओं के नाम साझा किए, जो इस वर्ष इसके सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं। जूनियर एनटीआर के अलावा, सूची में शामिल अन्य कलाकार के ह्यू क्वान, मार्शा स्टेफनी ब्लेक, केरी कॉन्डन और रोजा सालाजार हैं। अकादमी ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'इन समर्पित और प्रतिभाशाली कलाकारों के सक्षम हाथों में, कहानियां कल्पना की सीमाओं को पार कर जाती हैं। एक मूर्त, आंतरिक अस्तित्व लेती हैं जो दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।'