जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अभिनीत 'देवरा: भाग 1' के लिए प्रत्याशा बढ़ रही है। इसी कड़ी में फिल्म के निर्माताओं ने नए एलान से प्रशंसकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। शुक्रवार को फिल्म के दूसरे सिंगल की रिलीज पर बड़ा अपडेट साझा किया गया। यह एक रोमांटिक गाना होगा। इससे पहले 'फियर सॉन्ग' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। वहीं, दूसरे गाने के पोस्टर में जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।