बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत जल्दी ही दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। पिछले काफी समय से इस फिल्म की चर्चा हो रही है। जहां मेकर्स पहले ही सुपरहिट फिल्म 'चंद्रमुखी' के सीक्वल का ट्रेलर और टीजर रिलीज कर चुके हैं, वहीं इसकी रिलीज डेट का एलान भी हो चुका था। फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब 'चंद्रमुखी 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया है। तो चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी कंगना रणौत और राघव लॉरेंस की 'चंद्रमुखी 2'..