फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण बन इन सितारों ने दिखाईं लीलाएं, मनमोहक रूप से दर्शकों को किया आकर्षित

Thu, 07 Sep 2023 10:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीकृष्ण बने ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी जगत के सितारे पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाते हैं और वे उन किरदारों को इतनी खूबसूरती के साथ निभाते हैं कि दर्शक भी उनकी अदाकारी के दीवाने हो जाते हैं। किरदारों में ढलना और संवादों को प्रभावी ढंग से बोलना, इनके लिए सितारे खूब मेहनत करते हैं। सितारे एक्शन, रोमांटिक और कॉमेडी सभी तरह की भूमिकाएं निभाते हैं। इसके साथ ही वे पर्दे पर भगवान का किरदार निभाकर भी मशहूर हुए हैं। जन्माष्टमी के मौके पर चलिए जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर पर्दे पर अपनी लीलाएं दिखाईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Social media
अक्षय कुमार
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का। अक्षय ने एक्शन, रोमांटिक और कॉमेडी रोल से दर्शकों को खूब लुभाया है। इसके साथ ही उन्होंने कृष्ण बनाकर लीलाएं भी रचाई हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने साल 2012 में आई फिल्म 'ओएमजी-ओह माय गॉड' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। फिल्म एक नास्तिक कांजी मेहता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्राचीन वस्तुओं की दुकान में नुकसान होने के बाद भगवान को अदालत में ले जाने का फैसला करता है। नास्तिक की भूमिका परेश रावल ने निभाई है। अक्षय कुमार उनकी सहायता करते हैं और उनके कष्ट दूर करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एनटी रामा राव - फोटो : Social media
एनटी रामा राव
इस लिस्ट में अगला नाम आता है तेलुगु सुपरस्टार एनटी रामा राव का। अभिनेता एनटी रामा राव को 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है, जो कि किसी भी अन्य भारतीय अभिनेता की तुलना में कहीं अधिक है। इनमें से कुछ फिल्मों में श्री कृष्णार्जुन युद्धम (1962), तमिल फिल्म कर्णन (1964) और दाना वीरा सूरा कर्ण (1977) शामिल हैं।

4 of 6
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
पवन कल्याण
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने हुए हैं। अभिनेता पवन कल्याण ने 'ओएमजी- ओह माय गॉड' के तेलुगु संस्करण 'गोपाला गोपाला' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। ऐसी खबरें थीं कि अभिनेता इस प्रोजेक्ट को लेने से पहले झिझक रहे थे और आखिरकार इस प्रोजेक्ट के लिए सहमत होने में उन्हें 10 दिन लग गए। फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम 25 मिनट है। पवन ने भी श्रीकृष्ण बन दर्शकों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

5 of 6
जेमिनी गणेशन - फोटो : सोशल मीडिया
जेमिनी गणेशन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन का। जेमिनी ने 1948 में अपनी फिल्म 'चक्रधारी' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। उन्होंने भी श्रीकृष्ण बन दर्शकों को मोहित किया। साथ ही फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घट्टामनेनी कृष्णा - फोटो : Social media
घट्टामनेनी कृष्णा
इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार कृष्णा का नाम भी शामिल है। घट्टामनेनी कृष्णा ने भी फिल्म 'साक्षी' में भगवान कृष्ण  भूमिका निभाई थी। फिल्म में श्रीकृष्ण बन कृष्णा ने अपने मनमोहक रूप से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें