'कल्कि 2898 एडी'
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज में सिर्फ एक हफ्ता बचा है और फिल्म की टीम रविवार को फिल्म का पहला गाना 'भैरव एंथम' रिलीज करेगी। इसी बीच निर्माताओं ने 21 सेकेंड लंबा एक प्रोमो जारी किया, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया। यह जोशीला नंबर टीम कल्कि की ओर से अब तक सामने आई सभी प्रचार सामग्री के साथ मेल खाता है। दिलजीत ने संतोष नारायणन द्वारा रचित एक पंजाबी प्रमोशनल नंबर के लिए गाना गाया, जिसमें वह और प्रभास साथ में स्क्रीन साझा करते नजर आ रहे हैं। पूरा गाना कल यानी 16 जून को रिलीज होगा।