फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी ने साझा कीं शादी की तस्वीरें, बोलीं- दो प्यार करने वालों के लिए पूरी कायनात एक हो गई

Tue, 25 Jun 2024 02:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई है। दोनों ने अपने करीब सात साल पुराने रिलेशन को रिश्ते में तब्दील किया है। मजहब की दीवार तोड़ दोनों ने एक-दूसरे को अपनाया है। एक-दूजे के हो जाने की खुशी दूल्हा और दुल्हन दोनों के चेहरे पर साफी नजर आई। अब अपनी खुशी को सोनाक्षी ने शादी की तस्वीरों के साथ शब्दों में पिरोया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रविवार 23 जून को दोनों परिवारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी का पंजीकरण कराया। इसके बाद भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। दोनों की शादी में फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं। यूं तो शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन, आज सोनाक्षी ने कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो उनकी और जहीर की शादी में शामिल हुए। दुआएं दीं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा है, 'वाह क्या दिन था!!! प्यार, खुशियां, साथ, उत्साह, गर्मजोशी और हमारे सभी दोस्तों, परिवार और टीम से मिला सहयोग....ऐसा लगा मानों कि दो प्यार करने वालों को मिलाने के लिए पूरी कायनात एक हो गई है और उन्हें वह सबकुछ दे देना चाहती है, जिसकी उन दो लोगों ने उम्मीद की थी, दुआएं की थीं और मांगा था'। 
Bollywood Actress: कैट लवर्स हैं आपकी चहेती ये हसीनाएं, लिस्ट में आलिया से लेकर जैकलीन का नाम है शामिल

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी ने आगे लिखा, 'जो कुछ भी हुआ है, अगर यह ईश्वरीय हस्तक्षेप नहीं है... तो हम नहीं जानते कि क्या है। हम दोनों एक-दूसरे के लिए और एक-दूसरे को पाकर वाकई बेहद खुश हैं और इतना प्यार हमारी रक्षा कर रहा है। हम वाकई खुशनसीब हैं'।
Celeb: अपनी शादी में मां की साड़ी और गहनों में दिखीं ये हसीनाएं, लिस्ट में नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने दौर के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। वहीं, जहीर इकबाल बिजनेसमैन इकबाल रतनसी के बेटे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की लव स्टोरी वर्ष 2017 में 23 जून को ही शुरू हुई थी। इसका खुलासा खुद सोनाक्षी ने अपनी एक पोस्ट में किया है। करीब सात साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की है।
BB OTT 3: सना मकबूल ने दीपक चौरसिया से प्यार को लेकर पूछा मजेदार सवाल, पत्रकार ने भी दिया दिलचस्प जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें