फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहीं बिहार की ये हसीनाएं, एक तो है टीवी की फेवरेट बहू और पत्नी

Sun, 19 May 2024 04:14 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड हो या टेलीविजन यहां पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। ऐसे तमाम सितारे हैं, जो अपने सपने पूरा करने के लिए देश की छोटी छोटी जगह से निकलकर मायानगरी मुंबई पहुंचे हैं। ऐसी ही कई अभिनेत्रियां जो बिहार से निकल कर अपने सपनों को पंख देने के लिए मुंबई आईं
विज्ञापन
1 of 5
छोटे पर्दे पर राज कर रहीं बिहार की हसीनाएं - फोटो : अमर उजाला
टीवी अभिनेत्रियों की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड हसीनाओं से बिल्कुल भी कम नहीं है। छोटे पर्दे की हसीनाओं के भी लाखों में फैंस है, जो अपने पसंदीदा सितारे के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। चाहे बॉलीवुड हो या टेलीविजन यहां पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। ऐसे तमाम सितारे हैं, जो अपने सपने पूरा करने के लिए देश की छोटी छोटी जगह से निकलकर मायानगरी मुंबई पहुंचे हैं। ऐसी ही कई अभिनेत्रियां जो बिहार से निकल कर अपने सपनों को पंख देने के लिए मुंबई आईं और आज फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। तो चलिए इस लेख में इन्हीं हसीनाओं के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मनीषा रानी - फोटो : इंस्टाग्राम
मनीषा रानी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मनीषा रानी का आता है, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 और 'झलक दिखला जा 11' में अपने हुनर का परचम लहरा चुकीं मनीषा रानी की लाखों में फैन फॉलोइंग है। मनीषा बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली हैं।  

सलमान ने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की टीम को दीं शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीति झा - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीति झा
अभिनेत्री श्रीति झा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। श्रीति झा टीवी की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रीति ने एक संस्कारी बहू और अच्छी पत्नी का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई है। अभिनेत्री की लाखों में फैन फॉलोइंग है। 'कुमकुम भाग्य' और 'दिल से दी दुआ...सौभाग्यवती भव?' जैसे सीरियल में अभिनय किया है। श्रीति झा बिहार के बेगूसराय की रहने वाली हैं।

4 of 5
छवि पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@chhavvipandey
छवि पांडे
छोटे पर्दे में अपना दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वालीं अभिनेत्री छवि पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह कई टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं, वह ‘एक बूंद इश्क’ और सिलसिला प्यार का जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। छवि पांडे बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलका गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
अलका गुप्ता
'झांसी की रानी' बन घर-घर मशहूर हुईं अलका गुप्ता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अलका किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिहार के सहरसा की रहने वाली अलका गुप्ता कई टीवी सीरियल में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकी हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन ट्रेलर लॉन्च पर महिला पुलिस अधिकारी को देख शरमाए कार्तिक, वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें