फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: 'सिंघम अगेन' में डांस नंबर से भौकाल दिखाएगी ये बॉलीवुड हसीना, मुंबई में पूरी की शूटिंग

Thu, 18 Apr 2024 10:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा की चर्चित फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' आने वाली है। इस फिल्म की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लंबे ब्रेक के बाद रोहित शेट्टी सिंघम सीरीज की इस अगली फिल्म के साथ आ रहे हैं, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी होंगें। इनके अलावा दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में एक डांस नंबर भी जोड़ा गया है। ...और वह डांस नंबर किस हीरोइन पर फिल्माया जा रहा है, चलिए जानते हैं
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सिंघम अगेन' का डांस नंबर करीना कपूर कर रही हैं। खबर है कि अभिनेत्री ने मुंबई में आज इस हॉट डांस नंबर की शूटिंग की है। इस स्पेशल नंबर में वह टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। करीना कपूर इन दिनों फिल्म 'क्रू' के चलते छाई हुई हैं। करीना, तब्बू और कृति सेनन अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ आइटम नंबर का तड़का भी लगा चुकी हैं। 'दबंग 2' में 'फेविकॉल',  'हीरोइन' का 'हलकट जवानी', डॉन का 'ये मेरा दिल'और क्या 'लव स्टोरी है' के 'इट्स रॉकिंग' समेत कई गानों पर अपने डांस मूव्स से बेबो धमाल कर चुकी हैं। 
Martin Scorsese: दो फिल्मों की शूटिंग करेंगे मार्टिन स्कोर्सेसे, जीसस-फ्रैंक सिनात्रा की बायोपिक से होगा धमाल

4 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म 'सर्कस' फ्लॉप रही थी, जिसमें रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस साल वह 'सिंघम अगेन' के साथ दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म क्या जादू करती है! इस फिल्म में अक्षय कुमार 'सूर्यवंशी' के रूप में नजर आएंगे और रणवीर सिंह 'सिंबा' के। बता दें कि सूर्यवंशी और सिंबा रोहित शेट्टी की ही फिल्में हैं।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही ‘फाइटर’ के बराबर कर ली कमाई, जानिए क्या है हिंदी का सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। हाल में सेट से उनकी कुछ तस्वीरें लीक हुईं। दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। सामने आई तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आया। दीपिका 'सिंघम अगेन' में कोई भारी-भरकम एक्शन सीक्वेंस खुद नहीं फिल्माती नजर आएंगी। इसके लिए रोहित शेट्टी ने उनकी बॉडी डबल को रखा हुआ है।
Monkey Man: क्या भारत में बैन हो गई हॉलीवुड फिल्म ‘मंकी मैन’? पढ़िए आखिर कहां अटक गई देव पटेल की चर्चित फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें