फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala:'सबूत मांग रहे हैं कि क्या बच्चा जायज है', सिद्धू मूसेवाला के पिता का पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप

Wed, 20 Mar 2024 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बलकौर सिंह - फोटो : अमर उजाला
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के घर रविवार को एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बठिंडा के निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। एक तरफ तो सभी छोटे मूसेवाला के जन्म पर पिता बलकौर सिंह को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। वही, दूसरी तरफ सरकार और कुछ लोग सोशल मीडिया पर बच्चे की आलोचना भी कर रहे हैं और उसके वैध होने का सबूत भी मांग रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
बलकौर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने हाल ही में आईवीएफ की प्रक्रिया के माध्यम से 60 साल की उम्र में अपनी पत्नी के साथ एक बच्चे का स्वागत किया। हालांकि, बलकौर सिंह ने अब कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं और पंजाब सरकार पर उनके बच्चे के जन्म को लेकर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

3 of 5
बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
बलकौर सिंह  ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दावा किया कि पंजाब सरकार के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे थे और उनसे सवाल कर रहे थे कि क्या नवजात बच्चा जायज है।

4 of 5
बलकौर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, "वाहेगुरु के आशीर्वाद से हमें हमारा शुभदीप वापस मिल गया, लेकिन सरकार मुझे सुबह से परेशान कर रही है और वे मुझसे बच्चे से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कह रहे हैं। वे मुझसे यह साबित करने के लिए कह रहे हैं कि बच्चा वैध है या नहीं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बलकौर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध किया कि वे मां और बच्चे का इलाज पूरा होने दें, और फिर वह उनके मानदंडों का पालन करेंगे और सभी सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आईवीएफ प्रक्रिया के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था और वह दस्तावेज भी प्रस्तुत करेंगे।

Chamkila: दिलजीत ने लाइव रिकॉर्ड किया है फिल्म 'चमकीला' के लिए गाना, अभिनेता ने फैंस के साथ साझा किया क्लिप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें