सिद्धार्थ
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक कार्यक्रम में सिद्धार्थ ने अपनी सगाई को लेकर बात की। सिद्धार्थ ने कहा, 'कई लोगों ने मुझसे कहा कि हमने गुपचुप तरीके से यह सगाई की है। परिवार के साथ निजी तौर पर कोई कार्यक्रम करना और गुपचुप तरीके से कुछ करना, दोनों में बड़ा अंतर है। जिन लोगों को हमने इसमें आमंत्रित नहीं किया वे सोचते हैं कि यह गुपचुप था, लेकिन जो वहां मौजूद थे वे जानते हैं कि यह निजी था'।