साउथ के सफल निर्देशक और निर्माता लोकेश कनगराज इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अपनी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थाई शीर्षक 'थलाइवर 171' है। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। समय-समय पर लोकेश फिल्म से जुड़ी जानकारियां फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, जिससे प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। अब वे जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वहीं, अब फिल्म के कलाकार को लेकर नई जानकारी सामने आई है।