आज अपना जन्मदिन मना रहे शक्ति कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से दशकों से दर्शकों का लगातार मनोरंजन किया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक बेहतरीन और यादगार किरदार दिए हैं। 'राजा बाबू' में उनका 'नंदू' का किरदार या फिर 'अंदाज अपना अपना' में 'क्राइम मास्टर गोगो', शक्ति अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहे। हालांकि, पर्दे पर वह अपनी खलनायकी के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया।