फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: इमरान ने ट्रोलिंग को बताया वास्तविकता, कहा- इसे गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं

Mon, 08 Jul 2024 07:04 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी सितारों के लिए ट्रोलिंग कोई नई चीज नहीं है। आए दिन सितारों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया इनके लिए दो धारी तलवार के जैसे काम करता है
विज्ञापन
1 of 4
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मी सितारों के लिए ट्रोलिंग कोई नई चीज नहीं है। आए दिन सितारों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया इनके लिए दो धारी तलवार के जैसे काम करता है, जहां एक तरफ इसकी वजह से वो अपने फैंस से सीधा जुड़ पाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग जैसी चीजों से भी दो चार होना पड़ता है। अब इस पर हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार इमरान हाशमी ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये अभी एक वास्तविक सच्चाई है और इसे लोगों को मानने की जरुरत है। इसे बहुत ज्यादा गंभीरता से भी लेने की आवश्यकता नहीं है। 
सैफ-करीना क्यों नहीं बने अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी का हिस्सा? सामने आई वजह
विज्ञापन

2 of 4
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस पर विस्तार से बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्हें लगता है कि इसे लेकर दो तरह की सोच मौजूद है। कुछ अभिनेता अपनी जिंदगी की सभी चीजों को सार्वजनिक करना पसंद करते है। वहीं, कुछ अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं और वो भी इसमें ही विश्वास करते हैं। ऐसे में हो सकता है कि कई बार उन्हें अपनी निजता में दखलअंदाजी महसूस होती है। अभिनेता ने आगे कहा कि उनके लिए कभी ऐसी स्थिति नहीं आई,जब उन्हें चीजें दखलअंदाजी जैसी लगी हों। उन्होंने कहा कि उनसे मीडिया भी काफी विनम्र रही है। 
Priyanka Mohan: प्रियंका मोहन ने शुरू की 'सारिपोधा सानिवारम' की डबिंग, निभा रही हैं पुलिस अधिकारी का किरदार
विज्ञापन

3 of 4
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे कहा कि वह इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते कि सोशल मीडिया पर उनके लिए कौन क्या कह रहा है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने माना कि ट्रोलिंग एक वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि शायद कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आलोचना करना पसंद करते हैं। उनके अपने जीवन में शायद कई परेशानियां हैं या कभी-कभी उनके जीवन में कुछ बुरा होता है और वह सोशल मीडिया पर दूसरों को निशाना बनाते हैं। उनके लिए कलाकार सबसे आसान लक्ष्य होते हैं। अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि ये लोगों को हल्का नमक जैसे लगना चाहिए। इसे ज्यादा गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। 
हंसी-तफरी और वर्कआउट, फिटनेस गोल पूरे करती दिखीं मोनालिसा
विज्ञापन

4 of 4
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें इमरान के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही 'शो टाइम' वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इस शो के माध्यम से दर्शक बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में गोता लगा पाएंगे। इसमें इंडस्ट्री में चकाचौंध भरे स्टारडम से लेकर लेकर वास्तिवकता तक, कलाकार के संघर्ष से सफलता तक सब कुछ देखने को मिलेगा।  'शो टाइम' के सभी एपिसोड 12 जुलाई से डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किए जाएंगे। इस सीरीज को सुमित रॉय द्वारा बनाया गया है। मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने इसे निर्देशित किया है। इसमें इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव और विजय राज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
बिग बॉस के घर में ये प्रतिभागी भी खा चुके हैं थप्पड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें