फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी को अपनी असफल फिल्मों पर नहीं है कोई पछतावा, कहा- आज रिलीज होती तो होतीं सफल

Tue, 16 Jul 2024 10:09 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान हाशमी लगातार अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। इस दौरान उनकी कई फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। 
विज्ञापन
1 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
इमरान हाशमी बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। उनके फिल्मों की अपनी एक अलग शैली रही है और उन्हें काफी पसंद भी किया गया है। इस इंडस्ट्री में, जहां कई सितारे एक या दो फिल्मों के बाद गायब हो जाते हैं, इमरान पिछले दो दशकों से इस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्हें कई बदलाव और उतार-चढ़ाव देखे हैं। इस बीच उनकी कई फिल्में असफल भी हुईं। हालांकि, अभिनेता इन सभी चीजों को लेकर कोई पछतावा नहीं करते। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने अपने करियर को लेकर बात की है। 
विज्ञापन

2 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
इमरान हाशमी लगातार अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। इस दौरान उनकी कई फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसे लेकर उन्होंने हाल में ही एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें पीछे मुड़कर देखने और पछतावा करने की कोई जरुरत नहीं है। वह अपनी असफल फिल्मों को गलती नहीं मानते। उन्होंने कहा कि हर फिल्म की अपनी एक अलग यात्रा होती है, ऐसे में वह उन्हें गलती का नाम नहीं दे सकते। 
विज्ञापन

3 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
अभिनेता ने अपनी बात को विस्तार से कहते हुए बताया कि वह किसी चीज को पछतावा के नजर से नहीं देखते। उन्होंने आगे कहा कि उनकी कुछ फिल्में अपने समय से आगे थीं। इस वजह से जब वो रिलीज हुईं, तो लोगों के द्वारा अच्छी तरह से स्वीकार नहीं की गईं। इस पर दावा करते हुए उन्होंने कहा कि अब वो ही फिल्में काफी सफल होंगी। उन्होंने आगे कहा कि एक अभिनेता के तौर पर, उन्हें ये करना था, इसलिए उन्होंने किया, क्योंकि इन फिल्मों की स्क्रिप्ट उन्हें काफी पसंद आई थी। 
सलमान ने अनंत-राधिका को दीं शुभकामनाएं, लिखा खूबसूरत नोट

4 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
इमरान ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी अपने करियर को लेकर प्लानिंग नहीं की। उन्होंने इसमें जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने जो फिल्मने नहीं चलीं, उन्हें भी गलती नहीं मानते। उनका मानना है कि हर फिल्म की अपनी एक यात्रा होती है, जिससे आखिरकार कुछ ना कुछ सबक देती है। कोई भी अपने करियर में इन चीजों को दूर नहीं रख सकता। उन्होंने कहा, "आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, आपको असफलताएं भी मिलेंगी।आपको बस उनसे सीखना होगा और उसे सही दिशा में ले जाना होगा।"
Bad Newz: विक्की के 'तौबा-तौबा' गाने को मिली कैटरीना कैफ की तारीफ, अभिनेता ने बताया इसे ऑस्कर जीतने जैसा अहसास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
अभिनेता ने कहा कि वह आगे बस ऐसी फिल्में करते रहना चाहते हैं, जो उन्हें पसंद आती हैं। वह खुद को सिनेमा के प्रति जुनूनी बताते हुए कहते हैं कि वह बस दर्शकों का मनोरंजन करते रहना चाहते हैं। बात करें इमरान के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'शो टाइम' को लेकर चर्चा में हैं। 'शो टाइम' के सभी एपिसोड 12 जुलाई से डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुए हैं। इस सीरीज को सुमित रॉय द्वारा बनाया गया है। मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने इसे निर्देशित किया है। इसमें इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव और विजय राज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Camden Film Quarter: कैमडेन फिल्म क्वार्टर की योजना का अनावरण, लंदन में नए स्टूडियोज का होगा निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें