शोले
- फोटो : सोशल मीडिया
'शोले'-15 अगस्त 1975
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'शोले' 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म में जय-वीरू की जोड़ी सुपरहिट रही और फिल्म भी सुपरहिट रही। आज भी फैंस इसे देखना पसंद करते हैं। 'शोले' भारत के 100 से ज्यादा सिनेमाघरों में 25 सप्ताह से ज्यादा टंगी रही और कुछ में लगातार 50 सप्ताह। मुम्बई के मिनर्वा सिनेमाघर में यह लगातार 5 साल तक चलती रही।