बुधवार की रात अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सितारे इसका हिस्सा बनने पहुंचे। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘खेल खेल में’ की पूरी टीम काफी दिनों से इसके प्रमोशन में जुटी हुई थी। अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं, ऐसे में प्रशंसकों को इस फिल्म से काफी उम्मीद है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय की इस फिल्म की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी पहुंचे। दोनों एक साथ काफी खुश और खूबसूरत लग रहे थे। इस नए जोड़े ने पैपराजी के लिए पोज भी किया। इस दौरान पलक मुच्छल और पलाश मुच्छल को भी स्पॉट किया गया।
4 of 6
वाणी कपूर और एमी विर्क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्पेशल स्क्रीनिंग में अभिनेत्री वाणी कपूर को भी देखा गया। अभिनेत्री ने इस दौरान खुद को सूट-पैंट में फ्लॉन्ट किया। विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत करने अभिनेता एमी विर्क भी पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘खेल खेल में’ की स्क्रीनिंग का आनंद उठाने के लिए रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी पहुंचे। दोनों ही साथ में काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रहे थे। इस दौरान रकुल ने डार्क ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी थी, वहीं, जैकी भगनानी ने सिंपल डार्क पिंक कलर की शर्ट और ट्रांसपेरेंट फ्रेम वाले चश्मे के साथ खुद को स्टाइल किया था।
प्रज्ञा जायसवाल और अर्जुन कानूनगो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय की फिल्म की स्क्रीनिंग में गायक अर्जुन कानूनगो ने भी शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल ने भी अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। इन सितारों के अलावा शशि रंजन,अनु रंजन,गौरव मनवाने, सुजैन खान, अर्सलान गोनी, फरदीन खान, डोनल बिष्ट, ऋषभ साहनी ने भी ‘खेल खेल में’ की स्क्रीनिंग में शिरकत की। 'उलझ' गई 'औरों में कहां दम था' की कमाई, अन्य फिल्मों का जानें हाल