आयुष्मान खुराना हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी हर फिल्मों को दर्शकों से काफी सराहना मिलती है। एक के बाद एक सफल फिल्में दे कर उन्होंने अपने लिए एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी फिल्मों की एक विशेष शैली होती है। इसके साथ ही उनकी हर फिल्मों में समाज के लिए कोई ना कोई संदेश भी छिपा होता है। अभिनेता के इस कार्य को उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने बढ़ावा दिया है। ताहिरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' हाल में ही प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में भी उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात की है। अब ताहिरा ने आयुष्मान को लेकर एक नया खुलासा किया है।