शैतान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘शैतान’ का बजट करीब 65 करोड़ रुपये है और इसे हिट की श्रेणी में आने के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 130 करोड़ रुपये कमाने होंगे। फिल्म के पहले तीन दिन की कमाई को फिल्म को लेकर रिलीज से पहले बनी हाइप का असर माना जाता है और फिल्म का असली इम्तिहान रिलीज के पहले सोमवार से शुरू होता है, जिसे फिल्म कारोबार की भाषा में ‘मंडे टेस्ट’ के नाम से जाना जाता है। देखा यही गया है कि अगर कोई फिल्म रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई अपनी कुल कमाई का 50 फीसदी या उससे ज्यादा सोमवार को कमा लेती है तो फिल्म के हिट होने के आसार बन जाते हैं।