शैतान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘शैतान’ की घरेलू कमाई के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक इसने रविवार को करीब 20.50 करोड़ कमाए थे। फिल्म के लिए सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था और फिल्म देख चुके लोगों को भी चूंकि फिल्म खास पसंद नहीं आई, इसलिए ये तय माना जा रहा था कि इसका कलेक्शन सोमवार को तेजी से नीचे गिरेगा। फिल्म के करीब 10 करोड़ रुपये के आसपास सोमवार को कमाने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिल्म के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले सोमवार को करीब 66 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई। फिल्म के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने सोमवार को सिर्फ सात करोड़ रुपये कमाए हैं।