फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: बेटे आर्यन खान को जैकी चैन बनाना चाहते थे शाहरुख खान, दिलाई थी ताइक्वांडो की ट्रेनिंग

Mon, 12 Aug 2024 09:43 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

10 अगस्त का दिन शाहरुख खान के लिए बेहद खास रहा। वो ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह दिन तब और भी ज्यादा खास बन गया, जबा उन्होंने समारोह के आर्टिस्टिक डायरेक्टर जियोना ए नाजारो से बात करते हुए दिग्गज अभिनेता जैकी चैन और अपने बेटे आर्यन खान को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा की।
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
10 अगस्त का दिन शाहरुख खान के लिए बेहद खास रहा। वो ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह दिन तब और भी ज्यादा खास बन गया, जबा उन्होंने समारोह के आर्टिस्टिक डायरेक्टर जियोना ए नाजारो से बात करते हुए दिग्गज अभिनेता जैकी चैन और अपने बेटे आर्यन खान को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा की।

Bioscope: नसीर को पूरी फिल्म के मिले सिर्फ 15 हजार, विधु ने संभाला प्रोडक्शन, सुधीर मिश्रा बने असिस्टेंट
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ के 77वें संस्करण में जियोना से बात करते हुए शाहरुख खान ने बताया कि जैकी चैन उनके पसंदीदा अभिनेताओं की सूची में पहले स्थान पर हैं। शाहरुख ने बताया कि जब उनके बड़े बेटे आर्यन खान का जन्म हुआ था तो उन्हें वो जैकी चैन जैसे दिखाई दिए थे।

Olympics Closing Ceremony: पेरिस ओलंपिक समापन समारोह में टॉम क्रूज का दिखा जलवा, जबर्दस्त स्टंट देख सभी हैरान
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान ने जैकी चैन की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक शानदार अभिनेता हैं और शारीरिक तौर पर भी कमाल के हैं। शाहरुख ने कहा कि वो आर्यन खान को भी जैकी चैन बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने आर्यन को बाकायदा ताइक्वांडो की ट्रेनिंग भी कराई थी, क्योंकि वो यही मानकर चल रहे थे कि जूनियर खान भी जैकी चैन बन जाएंगे।

Deadpool and Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पार किया एक अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा, अब 'जोकर' को पछाड़ेगी
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख का कहना है कि जैकी उन्हें प्रेरित करते रहते हैं। करीब तीन-चार साल पहले दोनों की सऊदी अरब में मुलाकात हुई थी। शाहरुख ने एक और दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि 'रा.वन' फिल्म उन्होंने कई संदर्भों के जरिए जैकी चैन को श्रद्धांजलि भी दी थी। बता दें कि शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' है, जिसमें वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे।

Sara Ali Khan Birthday: छोटी उम्र में सारा अली खान ने कमाया बड़ा नाम, अपने दम पर बनीं करोड़ों की मालकिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें