शाहरुख खान लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किस तरह की भूमिका को कहेंगे हां?
शाहरुख खान ने आगे कहा, 'मैं बहुत खुशमिजाज शख्स हूं। मैं यह महसूस कर पाता हूं कि यहां मुझे कितनी सराहना मिलती है। लोग मुझे कितना प्यार देते हैं। मेरे काम को पसंद करते हैं। फैंस ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। भारत के लोगों ने और दुनियाभर के लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को बेपनाह प्यार दिया है, वो सबकुछ दिया है, जो आज मेरे पास है। ऐसे में जब मैं कोई फिल्म करता हूं तो वह भूमिका अदा करते हुए एक सम्मान बनाए रखने की जरूरत महसूस करता हूं। फिर चाहें वह हिंदी फिल्म हो या, साउथ, मराठी और फ्रेंच सिनेमा की फिल्म। मुझे नहीं लगता कि अभी तक मुझे उस दर्जे की भूमिका का ऑफर मिला है। मेरे पास वहां कोई एजेंट तो है नहीं, और सच बताऊं तो इसकी तलाश भी नहीं की'।