फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: शादी से पहले जावेद से क्यों दूरी बना कर रखती थीं शबाना? पति की शराब की लत के बारे में भी की बात

Wed, 03 Jul 2024 12:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम azmishabana18
वैसे तो बॉलीवुड में अनगिनत पावर कपल हैं, लेकिन  शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर आज भी मोस्ट लविंग कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों सामाजिक-राजनीतिक मामलों में अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने शुरुआत में जावेद अख्तर से दूरी बनाए रखी थी क्योंकि उनके बारे में अफवाह थी कि वे घमंडी हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने साझा किया  “हमारे दोनों पिता कम्युनिस्ट और गीतकार थे। हमारा बैकग्राउंड भी एक जैसा था। उस समय, जावेद ने कविता लिखना शुरू किया था और अपनी रचनाएं सुनाने के लिए मेरे अब्बा से मिलने आते थे, लेकिन मैंने उनसे दूरी बनाए रखी। मैंने सुना था कि जावेद बहुत घमंडी हैं और उनसे दूर रहना चाहिए। इसलिए, मैंने उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।”
विज्ञापन

3 of 4
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने आगे कहा, "मेरी फिल्म स्पर्श देखने के बाद उन्होंने इसकी बहुत तारीफ की। फिर वह घर आए और हम सभी को आमंत्रित किया, जिन्होंने उस फिल्म में काम किया था। वह फिल्म के हर संवाद को जानते और याद रखते थे और हम सभी के हाव-भाव भी याद रखते थे। तभी मुझे समझ में आया कि जैसा लोग उन्हें कहते हैं, वह वैसे नहीं हैं। उसके बाद, जब भी मैं उनके साथ बैठती, मुझे लगता कि वह मेरे पिता की तरह ही हैं। मुझे लगा कि वह मेरे लिए सही व्यक्ति हैं और इस तरह से हमारा रिश्ता शुरू हुआ।"
विज्ञापन

4 of 4
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
शबाना ने आगे जावेद की शराब की लत से लड़ाई के बारे में भी बात की और कहा, "उन्हें पता था कि अगर वह इसी तरह से आगे बढ़ते रहे, तो वह लंबे समय तक जीवित नहीं रह पाएंगे और वह अपना काम रचनात्मक रूप से नहीं कर पाएंगे। हम लंदन में एक फ्लैट में थे। वह शराब की बदबू से भरा हुआ था। बहुत ही शांति से उन्होंने मुझसे कहा, 'मेरे लिए कुछ नाश्ता बनाओ'। उन्होंने नाश्ता किया और उसके बाद उन्होंने मुझसे कहा, 'मैं अब और शराब नहीं पीने वाला।"

Actor Vijay: एक्टर विजय ने नीट परीक्षा लीक मामले पर की टिप्पणी, बोले- इस परीक्षा से अब लोगों का यकीन उठ गया है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें