बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। पिछला साल 2023 बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा साबित हुआ था। नए साल में भी यही उम्मीद है। सिनेमाघरों में हाल ही में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस, प्रशांत वर्मा की फिल्म 'हनुमान' और महेश बाबू की गुंटूर कारम ने दस्तक दी है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार प्रभास की सलार और बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की डंकी पहले से दर्शको के बीच धमाल मचा रही थीं। हालांकि अन्य फिल्मों के आते ही इनकी बोरिया बिस्तर समेटने की बारी आ गई है। तो चलिए जानते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों क्या हाल रहा...