फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: बेटी की उम्र की एक्ट्रेस से इश्क फरमा चुके हैं खिलाड़ी कुमार, फिर भी फ्लॉप फिल्मों की लगी कतार

Thu, 11 Jul 2024 04:47 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अपने उम्र से छोटी हीरोइनों के साथ अक्षय कुमार ने किया है काम - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ कल यानी 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। लगातार दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय ने अपनी डूबती नाव को सहारा देने के लिए ‘सरफिरा’ का दामन थामा है। इस साल 11 अप्रैल 2024  को रिलीज हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर काफी माहौल बनाया गया था, लेकिन फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही। वहीं, 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘मिशन रानीगंज’ ने भी निराश किया। अब अक्षय कुमार और उनके प्रशंसकों को ‘सरफिरा’ से काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि ‘सरफिरा’  देश में कम बजट वाली पहली एयरलाइन एयर डेक्कन स्थापित करने वाले भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन गोपीनाथ की जिद पर बनी तमिल फिल्म ‘सूराराई पोट्रू’ की हिंदी रीमेक है। इन सब के बीच अक्षय की पिछली दस फिल्मों को देखा जाए तो उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद से छोटी हीरोइनों के साथ काम किया है। उनके और अभिनेत्रियों की उम्र में बड़ा अंतर देखने को मिला है। ‘सरफिरा’ में भी वह खुद से 27 साल छोटी राधिका मदान के साथ दिखे हैं। बॉलीवुड में ये चलन आम है, लेकिन कहीं ना कहींं उम्र का फासला किरदारों के लिए बहुत मायने रखता है। आइए आज अक्षय की पिछली दस फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिसमें उन्होंने अपनी उम्र से छोटी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम @manushi_chhillar और @akshaykumar
बड़े मियां छोटे मियां
इस साल 11 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म में 56 वर्षीय अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद से 29 साल छोटी अभिनेत्री मानुषी छिल्लर के साथ काम किया है।
चिंकी और मिंकी ने खरीदा सपनों का घर, नाम रखा है 'सुकून'
विज्ञापन

3 of 11
मिशन रानीगंज - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
मिशन रानीगंज
अक्टूबर 2023 में आई फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में अक्षय के विपरीत परिणीति चोपड़ा को देखा गया। परिणीति और अक्षय की उम्र में 21 साल का अंतर है। यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

 

4 of 11
अक्षय कुमार और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar और @yamigautam
ओएमजी 2
11  अगस्त 2023 को रिलीज हुई फिल्म ‘ओएमजी 2’ में तो अक्षय के साथ कोई हीरोइन नहीं थी, लेकिन फिल्म में उनसे 21 साल छोटी यामी गौतम ने काम किया है। इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था

 
विज्ञापन

5 of 11
सेल्फी मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
सेल्फी
अक्षय की फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी 2023 को रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी थे। इस फिल्म में अक्षय की हीरोइन डायना पेंटी उनसे 18 साल छोटी हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 11
अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar और @jacquelienefernandez
राम सेतु
25 अक्टूबर 2022 को ‘राम सेतु’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिज को देखा गया था। बता दें कि जैकलीन और अक्षय की उम्र में 18 साल का अंतर है।
 
विज्ञापन

7 of 11
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumarऔर @bhumipednekar
रक्षा बंधन
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई। उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर को देखा गया। भूमि और अक्षय की उम्र में 22 साल का अंतर है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
 

8 of 11
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
सम्राट पृथ्वीराज 
अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज चौहान पर बनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में अभिनय किया। यह फिल्म तीन जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अक्षय और मानुषी छिल्लर के उम्र को लेकर काफी चर्चा में रही थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। 
 

9 of 11
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन पांडे
11 मार्च 2022 को रिलीज हुई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार अभिनेत्री कृति सेनन के साथ दिखाई दिए। कृति सेनन और अक्षय की उम्र में 23 साल का अंतर है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई थी।

 

10 of 11
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumarऔर @katrinakaif
सूर्यवंशी
अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने पांच नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ नजर आईं, जो अक्षय से 16 साल छोटी हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
 
विज्ञापन

11 of 11
वाणी कपूर और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumarऔर @vaanikapoor
बेल बॉटम
फिल्म ‘बेल बॉटम’ में अक्षय कुमार वाणी कपूर के साथ दिखे थें। फिल्म ने 19 अगस्त 2021 को रिलीज हुई थी। वाणी कपूर और अक्षय के उम्र में 21 साल का फासला है। 
थप्पड़ कांड के बाद विशाल को सलवार-सूट पहनाना चाहते हैं अरमान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें