फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Newz: 'बैड न्यूज' के लिए सेंसर बोर्ड से आई गुड न्यूज, यू/ए सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को दिखाई हरी झंडी

Thu, 11 Jul 2024 04:25 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में फिल्म का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। फिल्म के कलाकार अलग-अलग शहरों में जाकर इसका प्रमोशन कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे। इसी बीच फिल्म के रनटाइम को लेकर अपडेट सामने आया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'बैड न्यूज' के रनटाइम से जुड़ा अपडेट यह है कि फिल्म 2 घंटे और 22 मिनट लंबी है। फिल्म ने सेंसर बोर्ड की औपचारिकताएँ पूरी कर ली है। सेंसर बोर्ड द्वारा 'बैड न्यूज' को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दे दी गई है। बता दें कि फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'बैड न्यूज' एक रोमांटिंक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क ने भी अहम भूमिका निभाई है। इसका निर्माण यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा किया गया है।

4 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा बनाई गई इस फिल्म की कहानी तरुण डुडेजा और इशिता मोइत्रा ने लिखी है। 'बैड न्यूज' की कहानी हेटेरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन कंडीशन पर आधारित है, जो प्रजनन की एक प्रक्रिया है। इसमें एक ही मां से जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन अलग-अलग पिताओं से।

Sarfira Review: अक्षय के डूबते करियर पर फिर विक्रम ने लगाया दांव, बंद हो चुकी एयरलाइंस के श्रीगणेश की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इसे पंजाबी गायक करण औजला ने गाया है। फिल्म के दूसरे गाने 'जानम' में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के बीच रोमांस को भी लोग पसंद कर रहे हैं।

Controversial Actress: सोशल मीडिया में छाया रहता है इन हसीनाओं का नाम, विवादों से है पुराना नाता, राखी-उर्फी..
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें