फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने खुद अपनी अदाकारी पर उठाया सवालिया निशान, बोलीं- मैं बुरी अभिनेत्री...

Thu, 17 Oct 2024 10:48 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सामंथा ने हाल ही में नए इंटरव्यू के दौरान अपने खराब अभिनय के बारे में खुलकर बात की। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सामंथा ने हाल ही में नए इंटरव्यू के दौरान अपने खराब अभिनय के बारे में खुलकर बात की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा रुथ प्रभु ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वह अपने करियर के आधे हिस्से में एक खराब अदाकारा रही हैं। तेलुगु फिल्मों की सुपरस्टार सामंथा ने 2010 में नागा चैतन्य के साथ ये माया चेसावे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सामंथा ने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। सामंथा को एसएस राजामौली की ईगा के लिए सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके अलावा भी सामंथा को फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। इतने अवॉर्ड्स और शानदार फिल्मों के बाद भी सामंथा का कहना है कि उनकी कुछ फिल्मों में उनकी खराब अदाकारी रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा ने एक इंटरव्यू में अपनी ही अदाकारी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। उन्होंने कहा, "मैं अपनी आधी जिंदगी में एक खराब अभिनेत्री रही हूं। मैं कहूंगी कि कभी-कभी, मैं अब भी बुरी हो सकती हूं। यह सब निर्भर करता है, मुझे नहीं लगता कि मैं खुद को सारा श्रेय दूंगी, जब आप सही टीम के साथ और सही हाथों में होते हैं, तो सब कुछ अपने आप ठीक हो जाता है। इसलिए मैं आज भी हनी (सिटाडेल में सामंथा के किरदार का नाम) जितनी बुरी होने में सक्षम हूं।''
Varun Dhawan: नवंबर में शुरू करेंगे पिता डेविड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग? वरुण धवन का गोवा शेड्यूल तय

 

4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
राज और डीके की इस एक्शन-थ्रिलर सीरीज में सामंथा एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी, जो कई ऑडिशन से गुजरती है। इस सीरीज में सामंथा के साथ पहली बार वरुण धवन नजर आएंगे। इस सीरीज को लेकर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी स्टारकास्ट को बधाई दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 7 नवंबर को यह प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 देशों में रिलीज होगी। वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु स्टारर सिटाडेल हनी बनी को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। इस सीरीज में सामंथा और वरुण के अलावा के के मेनन, सिमरन, शिकंदर खेर अहम भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज का ट्रेलर एक्शन और रोमांच से भरा है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आया था। 
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने कृति सेनन को उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'दो पत्ती' के लिए दी बधाई, लिखा खास नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें