साउथ सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। काम से ब्रेक लेकर इन दिनों सामंथा अपनी हेल्थ पर पूरा ध्यान दे रही हैं। लेकिन इसके बाद भी अभिनेत्री अपने फैंस के साथ अक्सर अपडेट साझा करती हैं। अब हाल ही में, सामंथा ने अपने संघर्ष के दौर को याद किया और बताया कि उन्होंने कैसे इन परिस्थितियों से गुजर कर खुद को मजबूत बनाया है।