'एंग्री यंग मेन' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इवेंट के दौरान फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने सलीम-जावेद के चर्चित संवादों के बारे में रूबरू कराया। फरहान अख्तर ने कहा उनका फेवरेट डायलॉग है, 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है'। इस दौरान उन्होंने 'होली कब है, कब है होली' डायलॉग का जिक्र किया। वहीं, सलमान ने कहा मेरा फेवरेट डायलॉग भी पूछो और मेरा है, 'मेरे पास मां हैं, वो भी दो-दो'। इसके बाद सभी खूब हंसे। सलमान खान खूब हंसी-तफरी करते नजर आए। मंच पर जावेद अख्तर के बच्चे-जोया और फरहान थे। इस दौरान सलमान ने कहा, 'जावेद साब का प्रोडक्शन तो सभी ने देख लिया, अब सलीम खान का प्रोडक्शन भी देख लीजिए'। उन्होंने फिर अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा और अर्पिता सभी को आवाज देकर मंच पर बुलाया।
Sonakshi-Zaheer: कन्यादान के समय मंत्र के साथ चल रही थी अजान, सोनाक्षी-जहीर ने साझा किया शादी का सबसे खास पल