फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: 'लोगों के सामने बोलने से डरते हैं तैमूर, लेकिन जेह हैं अच्छे परफॉर्मर', सैफ ने किया खुलासा

Mon, 30 Sep 2024 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, जेह, तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
सैफ अली खान अपनी हालिया रिलीज 'देवरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिल रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान विलेन की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि उन पर परिवार की अभिनय विरासत को आगे बढ़ाने का कोई दबाव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उनके दो बड़े बच्चे - सारा अली खान और इब्राहिम अली खान पहले से ही अभिनेता हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर और जेह अक्सर मीडिया लाइमलाइट में रहते हैं। बहुत छोटी उम्र से ही वे पैपराजी के पसंदीदा बन गए थे। छोटे बेटे जेह हर बार अपने जुदा अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते थे। ऐसे में कई लोग जेह को करीना का छोटा वर्जन भी कहने लगे थे। हालांकि, अब सैफ ने बच्चों के भविष्य को लेकर खुलकर बात की है।
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
 सैफ ने हाल ही में, इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा, "एक अच्छा इंसान, या एक सफल व्यक्ति, या देश की अच्छी सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाना एक फिल्म स्टार होने से अलग है। उन पर अभिनेता बनने का कोई दबाव नहीं है। भले ही मुझे लगता है कि यह एक शानदार काम है।"

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें