फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, सिनेमा में योगदान के लिए सम्मान

Mon, 30 Sep 2024 09:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जा रहा है। इसका एलान ट्वीट करके केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। मिथुन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 8 अक्तूबर 2024 को होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा'।

 
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्वीट के साथ लिखा है, 'मिथुन चक्रवर्ती की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। उन्हें यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है'! अभिनेता के लिए इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड का एलान होने पर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं।
Stree 2 BO Collection Day 46: 'स्त्री 2' ने 46वें दिन भी बटोरे दर्शक, जानें कितनी रही फिल्म की कमाई

4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता मिथुन न सिर्फ अभिनय, बल्कि  एक्शन और डांसिंग में भी माहिर हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं- बंगाली, हिंदी, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में कई शानदार फिल्में की हैं। उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म दो अंजाने थी। इस फिल्म में उनका बहुत छोटा रोल था। इसके बाद उन्होंने तेरे प्यार में, प्रेम विवाह, हम पांच, डिस्को डांसर, हम से है जमाना, घर एक मंदिर, अग्निपथ, तितली, गोलमाल 3, खिलाड़ी 786 और द ताशकंद फाइल्स में काम किया। 
Box Office Collection: रविवार का फायदा नहीं उठा सकी देवरा, अब भी करोड़ों रुपये छाप रही स्त्री 2
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : ANI
अभिनय के अलावा मिथुन चक्रवर्ती ने मार्शल आर्ट की एक्सपर्ट ट्रेनिंग ली है और वह ब्लैक बेल्ट भी है। मिथुन 80 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में डांस को एक नई पहचान दी थी। एक दौर था जब फिल्म मिथुन के डांस से ही हिट हो जाती थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें