बॉलीवुड फिल्मों में अपने धमाकेदार एक्शन के साथ ही बेहतरीन निर्देशन के लिए प्रसिद्ध रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर बातचीत की और साथ ही उन्होंने महिला कॉप यूनिवर्स को लाने की बात कही है।
बॉलीवुड फिल्मों में अपने धमाकेदार एक्शन के साथ ही बेहतरीन निर्देशन के लिए प्रसिद्ध रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर बातचीत की और साथ ही उन्होंने महिला कॉप यूनिवर्स को लाने की बात कही है।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रोहित शेट्टी ने 'सिंघम', 'सिम्बा', 'सूर्यवंशी' और 'इंडियन पुलिस फोर्स' जैसी सुपरहिट फिल्म और वेब सीरीज के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में पुलिस की एक अलग ही दुनिया स्थापित की है। शिल्पा शेट्टी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में पुलिस अवतार में कदम रखा। तो वहीं टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी इस वेब सीरीज का हिस्सा थीं।
विज्ञापन
3 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रोहित की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण भी रोहित की इस पुलिस की दुनिया में शामिल हो गई हैं और आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में वर्दी पहने हुए दिखाई देंगी। 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण के अलावा अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आएंगे।
4 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रोहित के बेहतरीन निर्देशन की वजह से ही प्रशंसक उनकी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड का हर एक कलाकार रोहित के साथ काम करने की ख्वाहिश रखता होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी से पूछा गया कि क्या वह महिला प्रधान पुलिस यूनिवर्स फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं तो इस पर रोहित ने जवाब देते हुए कहा, ''एक महिला प्रधान फिल्म पाइपलाइन में है और यह बहुत जल्द बनेगी।''
रोहित शेट्टी अपने बहुचर्चित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन के साथ टेलीविजन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्टंट आधारित इस शो में गश्मीर महाजनी, नियति फतनानी, असीम रियाज, अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे और कृष्णा श्रॉफ जैसे सेलेब्रिटीज कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। शो की शूटिंग पिछले कुछ महीनों में रोमानिया में हुई है। इसका प्रीमियर 27 जुलाई को कलर्स टीवी पर होगा।