दर्शकों द्वारा अभिनेत्री निवेथा थॉमस की नई फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। निवेथा थॉमस की नई फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू' का एलान जून 2024 में किया गया था, जिसके बाद उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी। फिल्म की रिलीज की तारीख की भी घोषणा हो गई थी, लेकिन अब लगता है कि इसमें बदलाव होने जा रहा है, जिससे दर्शकों को निवेथा थॉमस को परदे पर देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।