धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
कॉमेडी ड्रामा 'पा पांडी' और गैंगस्टर फिल्म 'रयान' का निर्देशन करने के बाद धनुष अब 'निलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम' का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म में मैथ्यू थॉमस, प्रिया प्रकाश वारियर, अनिखा सुरेंद्रन, राबिया खातून, पाविश वी, राम्या रंगनाथन और वेंकटेश मेनन शामिल हैं। जीवी प्रकाश फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।