मिस्टर बच्चन पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
टीजी विश्वप्रसाद साउथ के प्रमुख निर्माताओं में से एक हैं। इस वक्त वह एक दर्जन से अधिक बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं, जो रिलीज के लिए तैयार हैं। इस मशहूर निर्माता की आगामी फिल्म मिस्टर बच्चन, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रीमियर तेलुगु के दो राज्यों और विदेशों में किया जाएगा। इस बीच मीडिया से बात करते हुए टीजी विश्वप्रसाद ने इस फिल्म की रवि तेजा की पिछली फिल्म 'धमाका' से तुलना करते हुए इसे धमाका प्लस बताया है।