फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: फिल्म बनाने के लिए जॉन अब्राहम करते हैं चुनौतियों का सामना, कहा- मैं अपनी क्षमता से ज्यादा…

Sun, 11 Aug 2024 11:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
जॉन अब्राहम बॉलीवुड में पिछले दो दशकों से अभिनेता के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में शुमार हैं। बावजूद इसके अभिनेता को लगता है कि निर्माताओं को उन पर और उनकी फिल्म निर्माण प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में अभिनेता ने एक बातचीत में प्रोडक्शन स्टूडियो प्रमुखों को अपनी फिल्मों का समर्थन करने के लिए मनाने के चल रहे संघर्षों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके मैसेज को भी अनदेखा कर दिया जाता है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?

 
विज्ञापन

2 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
फंडिंग के लिए करना पड़ता है संघर्ष
एक बातचीत में अभिनेता ने कहा, मैंने विक्की डोनर का निर्माण किया। मैंने मद्रास कैफे, बाटला हाउस जैसी फिल्में कीं, लेकिन आज तक मुझे स्टूडियो प्रमुखों को यह समझाना पड़ता है कि यह एक अलग फिल्म है और कृपया मेरी फिल्म को फंड करें। आज तक उन्हें सौ प्रतिशत विश्वास नहीं है और वे मुझसे कहते हैं कि बजट बहुत अधिक है।’
Samantha Ruth Prabhu: शादी रचाने को तैयार सामंथा रुथ प्रभु? शख्स के प्रपोजल पर जवाब ने खींचा ध्यान

 
विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
क्षमता से ज्यादा फीस नहीं लेते जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम ने  अपनी फीस के बारे में बात करते हुए बताया कि वह अपनी क्षमता से ज्यादा फीस नहीं लेते। उन्होंने कहा, ‘एक अभिनेता के रूप में मेरी फीस फिल्म पर बोझ नहीं डालती है। मुझे लगता है कि अगर फिल्म पैसा कमाती है, तो मैं पैसा कमाऊंगा। मैं फिल्म पर बोझ नहीं डालना चाहता। मेरी जो क्षमता है, जो मेरा स्टैंडर्ड है, मैं उसी के अनुसार फिल्में बनाता हूं। मुझे अपने कंटेंट पर बहुत गर्व है।’

 

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
अभिनेता को करना पड़ता है इन चुनौतियों का सामना
जॉन अब्राहम ने अपनी चुनौतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि स्टूडियो हेड अक्सर उन्हें जवाब नहीं देते, खास तौर पर इसलिए क्योंकि वह व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले, मेरे पास व्हाट्सएप नहीं है, इसलिए अगर मैं लोगों को एसएमएस भेजता हूं, तो वे मुझे जवाब नहीं देते। मुझे बहुत लंबे समय तक कोई जवाब नहीं मिलता। मैंने एक स्टूडियो हेड को मैसेज किया था और उन्होंने मुझे बताया था कि वह वापस आएंगे, लेकिन 4 महीने बीत चुके हैं और उन्होंने जवाब नहीं दिया है। मुझे बुरा नहीं लगता, लेकिन मैं एक जवाब का हकदार हूं। मेरा मानना है कि अगर लोग मुझ पर थोड़ा भी विश्वास करते हैं, तो मैं भारतीय सिनेमा को थोड़ा बदलने की कोशिश करना चाहूंगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं गेम चेंजर हूं, लेकिन मैं कोशिश करना चाहता हूं।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
जॉन अब्राहम का वर्क फ्रंट
जॉन अब्राहम के आगामी कार्यों की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म ‘वेदा’ के रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। उनकी इस फिल्म में शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है, जो भारतीय राजनयिक जेपी सिंह के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Priyanka Chopra The Bluff: ’द ब्लफ' की शूटिंग हुई खत्म, प्रियंका ने निक के साथ साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें