रसिका दुग्गल ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' में भी 'बीना त्रिपाठी' के किरदार से खूब धमाल मचाया है। सीरीज में उनका किरदार बेहद अलग था। हालांकि, अब अभिनेत्री का कहना है कि वह फिल्मों और वेब सीरीज में रो-रोकर थक गई हैं। अभिनेत्री ने बताया कि जो भी स्क्रिप्ट ऑफर की जाती है, उसमें कम से कम दो सीन थे, जिनमें वह रो रही थीं।