फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranvir Shorey: रणवीर शौरी की सना मकबूल पर तीखी टिप्पणी, कहा- लड़की होने से गलत बर्ताव का लाइसेंस नहीं मिलता

Wed, 14 Aug 2024 06:52 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस ओटीटी 3' को खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके कुछ प्रतिभागी अभी तक किसी न किसी वजह से खबरों में बने हुए हैं। शो की विजेता सना मकबूल और दूसरे रनर अप रहे रणवीर शौरी की चर्चा तो लगातार हो रही है। अब रणवीर के एक नए बयान के बाद एक बार फिर से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
'बिग बॉस ओटीटी 3' को खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके कुछ प्रतिभागी अभी तक किसी न किसी वजह से खबरों में बने हुए हैं। शो की विजेता सना मकबूल और दूसरे रनर अप रहे रणवीर शौरी की चर्चा तो लगातार हो रही है। अब रणवीर के एक नए बयान के बाद एक बार फिर से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर और सना, दोनों ही जमकर बयानों के तीर छोड़ रहे हैं। हाल ही में, सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक साक्षात्कार में रणवीर शौरी को सना मकबूल पर तीखी टिप्पणियां करते हुए सुना गया। सना ने रणवीर को 'सेक्सिस्ट' बताया था, जिसके बाद अब अभिनेता ने पलटवार करते हुए कहा कि लड़की होने से आपको गलत बर्ताव करने और बेबाक होकर कुछ भी करने का लाइसेंस नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि सना 'फीमेल शॉवनिस्ट' है। बता दें कि 'फीमेल शॉवनिस्ट' का अर्थ ऐसी महिला से है, जो पुरुषों का अनादर करती है, उनके साथ तिरस्कारपूर्ण व्यवहार करती है। उसका मानना होता है कि पुरुष महिलाओं से हीन होते हैं।

Abhishek Banerjee: बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी अभिषेक की 'स्त्री 2' और 'वेदा', पहले कौन सी फिल्म देखेंगे अभिनेता?
विज्ञापन

3 of 4
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana
रणवीर ने कहा कि जब आप दूसरे लोगों को सम्मान देते हैं, तभी आपको सम्मान मिलता है। सना ने मेरे बारे में जो कहा, उसके बाद मैंने अपना जवाब दिया और अब उसे मेरे द्वारा किए गए अपमान पर आंसू नहीं बहाने चाहिए। मालूम हो कि रणवीर और सना के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। सना ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में रणवीर पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो ऐसे पुरुषवादी किस्म के लोगों में से हैं, जो इस बात को पसंद नहीं कर सकते कि महिलाएं उनसे बढ़िया काम करें।

Sonam Khan: 30 साल बाद वापसी करना चाहती हैं 'विश्वात्मा' की ये अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर शौरी अब वेब सीरीज शेखर होम में नजर आ रहे हैं, जो आज ही रिलीज हुई है। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। यह एक क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें केके मेनन, कीर्ति कुल्हारी, रसिका दुग्गल और दिव्येंदु भट्टाचार्य ने भी काम किया है।

Ananya Panday: अनन्या पांडे को दूसरी बार लॉन्च करने जा रहे करण जौहर, सीरीज 'कॉल मी बे' से करेंगी ओटीटी डेब्यू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें