'कोका', 'लौंग दा लश्कारा', 'हीर', 'आओ नी सईयो', 'मेल करादे रबा' और 'दिल ले गई' जैसे अपने हिट और चार्टबस्टर गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करने वाले गायक जसबीर जस्सी हाल ही में 'याद' गाना लेकर दर्शकों के बीच आए हैं। इस म्यूजिक वीडियो में पाकिस्तान की खूबसूरत अदाकारा सारा शरीफ भी नजर आई हैं। यह पहला मौका है जब जेजे म्यूजिक लेबल के साथ सारा ने किसी प्रोजेक्ट पर काम किया है।